Fit inch ko fit inch se kaise ghataen
Fit inch ko fit inch se kaise
दोस्तों आजकल कंस्ट्रक्शन वर्क , बिल्डिंग वर्क आदि में मीटर - सेंटीमीटर और फिट - इंच मैं नाप कर काम किया जाता है। मीटर - सेंटीमीटर और मिलीमीटर को आसानी से जोड़ना , घटाना , गुणा कर सकते हैं। लेकिन फिट - इंच को फिट - इंच से जोड़ना घटाना और गुणा करना थोड़ा मुश्किल होता है। तो आज हम इस आर्टिकल के मध्यम से फीट - इंच का कैलकुलेशन करना जानेंगे।
1 . फिट- इंच को फिट - इंच से जोड़ना ।
2 . फिट - इंच को फिट इंच से घटाना।
3 .फिट - इंच को फिट - इंच से गुणा करना।
. फिट-इंच को फिट-इंच से जोड़ना - अब हमें फिट-इंच को फिट-इंच से जोड़ना है तो उसके लिए हमें कैलकुलेशन करना होगा। फिट को सिर्फ फिट से जोड़ना बहुत आसान है। लेकिन फिट-इंच जोड़ने के लिए हमें इंच वाली संख्या को 12 से भाग देकर फिर कैलकुलेशन करते हैं।
उदाहरणके लिए -
10' 5"
+ 8' 7"
_________
= 19' 0"
_________
हम 10 फीट 5 इंच को 8 फीट 7 इंच से जोड़ते हैं, इसमें हम पहले 5 इंच को 7 इंच से जोड़ने पर हमें 12 प्राप्त होगा। जो 12 इंच है हमारा। और हमको यह मालूम है कि 12 इंच में 1 फीट होता है तो हम उसे 12 इंच न लिखकर 1 फीट को हासिल में फिट की तरफ जोड़ देंगें। तो हमारा 10 फीट प्लस 8 फीट हो जाएगा 18 फीट और एक हासिल का एक फिट 19 फीट टोटल उत्तर आ जाएगा। ठीक इसी तरह से फिट इंच को फिट इंच से जोड़ते हैं। यह तरीका बिल्कुल सरल और सही है फिट इंच को फिट इंच से जोड़ने का । उम्मीद करता हूं कि इस छोटे से एग्जांपल में आपको पूरी तरह फिट इंच को जोड़ना समझ आ गया होगा यह बहुत इजी है इसलिए एग्जाम पर और नहीं दे रहा हूं मैं।
दीवार की लंबाई नापते समय या RCC लिंटल की length निकालते समय फिट-इंच घटाने का कोई real calculation उदाहरण, जो आपने साइट पर actually किया हो।
| फुट-इंच घटाव (Feet-Inch Subtraction) का आसान नियम और उदाहरण |
2 . फिट - इंच को फिट इंच से घटाना - हमे कंस्ट्रक्शन केे कामों में फिट-इंच से फिट-इंच को घटाने का मौका कई बार आता है, कुछ लोगों को फिट इंच से फिट इंच को सही तरीके सेे घटाना का नॉलेज नहीं होने पर वह गलत घाटा देते हैं। इसलिए फिट इंच को फिट इच से घटाने का एकदम आसान सरल और सही तरीका हम आज सीखेंगे। एक एग्जांपल केे तौर पर हम 15 फीट 9 इंच से 12 फीट 11 इंच को घटाएंगे।
15' 9"
- 12' 11"
__________
= 02' 10"
___________
पहले हम 15 फीट 9 इंच को माइनस करके 12 फीट 11 इंच के ऊपर लिख लेंगे। उसके बाद हम पहले इंच से इंच को ही घटाएंगे। तो 9 इंच से 11 इंच नहीं घटेगी क्योंकि 11 इंच बड़ा हैं 9 इंच से इसलिए हम 15 फीट से 1 फीट उधार लेंगे। तो हमारे पास 1 फीट बराबर 12 इंच प्लस 9 इंच बराबर हो जाएंगे 21 इंच। अब 21 इंच से हम 11 इंच को घटाएंगे। तो 10 इंच बचेगा। अब हम 15 फीट से 12 फीट को घटाएंगे तो 15 फिट था हमने एक फिर उधार इंच के तरफ दे दिए थे तो अब 14 फीट बचा। अब 14 फीट में से 12 फीट को घटाने पर 2 फीट बचेगा। 2 फीट 10 इंच यही हमारा आंसर रहेगा।
3 .फिट - इंच को फिट - इंच से गुणा करना - फिट इंच को फिट इंच से गुना करने का कंस्ट्रक्शन साइट में बहुत बार काम आता है। जैसे कि किसी ट्रक और ट्राली का मेजरमेंट करना। या किसी एरिया का क्षेत्रफल निकालना। उसमें हम फिट इंच को फिट इंच से गुना करते हैं।
इसे भी हम एग्जांपल से समझते हैं - जैसे की हम को 12'10" को 10'8" से गुणा करना है। अब हम 12 फीट 10 इंच में 10 इंच में 12 से भाग देंगे ( 10÷12=0.833) अब हम 12 फिट 10 इंच को 12'10" = 12.833 लिखते हैं। और 10 फीट 8 इंच को इंच में 12 से भाग देने पर ( 8÷12=0.666) अब हम 10 फीट 8 इंच को 10'8" =10.666 लिख लेते हैं।
12'10"(12.833) × 10'8"(10.666)
12.833×10.666 = 136.876 फिट उत्तर आएगा
12'10"
× 10'8"
____________
= 136.876 = 136'10"
उम्मीद करता हूं कि आपको उपरोक्त फिट इंच से फिट इंच को जोड़ना, घटाना और गुणा करना अच्छी तरह समझ आ गया होगा। मैं बिल्कुल आसान तरीके से समझाया हूं। अगर कोई भी प्रॉब्लम आए तो मुझे कमेंट जरूर कीजिए। धन्यवाद।
फिट इंच से फिट इंच को कैसे घटाएं | Fit Inch Se Fit Inch Ko Kaise Ghataen
फिट-इंच कैलकुलेशन में होने वाली आम गलतियाँ:
कई बार लोग इंच को सीधे decimal मानकर घटा देते हैं (जैसे 6 इंच को 0.6 फीट मान लेना), जबकि सही तरीका 6÷12=0.5 फीट होता है।
उधार (borrow) लेते समय फीट में से 1 घटाना भूल जाते हैं, जिससे जवाब गलत आता है।
साइट पर जल्दबाजी में मानसिक calculation करते समय इंच का हिसाब गड़बड़ हो जाता है — बेहतर है कागज पर लिखकर calculate करें।
कुछ लोग 12 इंच से ज्यादा वाले जवाब को वैसा ही छोड़ देते हैं, जबकि उसे फीट में बदलना जरूरी होता है।
निर्माण कार्य (Construction Work) या किसी भी नाप-तौल के कार्य में फुट और इंच (Feet and Inches) का इस्तेमाल बहुत सामान्य है। जब हमें किसी लंबाई या चौड़ाई का अंतर निकालना होता है, तो अक्सर सवाल आता है — “फिट इंच से फिट इंच को कैसे घटाएं?”
यह गणना देखने में आसान लगती है, लेकिन सही परिणाम पाने के लिए हमें कुछ बुनियादी नियमों को समझना जरूरी होता है। आइए इस ब्लॉग में हम विस्तार से समझते हैं कि फुट और इंच में घटाव (Subtraction) कैसे करें, और इसके लिए क्या-क्या स्टेप्स अपनाने चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:
Q1. क्या फिट-इंच को मोबाइल कैलकुलेटर में सीधे घटा सकते हैं?
सामान्य कैलकुलेटर में नहीं, क्योंकि वह 12 के आधार पर काम नहीं करता। इसके लिए या तो manual तरीका अपनाएं या फिट-इंच वाला विशेष कैलकुलेटर ऐप इस्तेमाल करें।
Q2. इंच को फीट में कैसे बदलें?
इंच की संख्या को 12 से भाग दें। जैसे 9 इंच = 9÷12 = 0.75 फीट।
Q3. क्या यह तरीका सेंटीमीटर में भी काम करता है?
नहीं, सेंटीमीटर और मीटर दशमलव पद्धति (decimal system) पर आधारित हैं, इसलिए वहां सीधे जोड़-घटाव होता है, फीट-इंच जैसे उधार लेने की जरूरत नहीं पड़ती।
अगर आप सिविल इंजीनियरिंग या निर्माण कार्य से जुड़े हैं, तो यह तरीका आपके रोजमर्रा के Measurement Calculation में बहुत उपयोगी साबित होगा।
थोड़ा अभ्यास करें, और आप हर बार सही और सटीक परिणाम पा सकेंगे।
हमारे और भी पॉपुलर पोस्ट हैं जिन्हें आप पढ़ना चाहे तो लिंक है 👉 drain कैसे बनाई जाती है पूरी जानकारी हिंदी में
हमारे facebook grup को ज्वाइन किजिए और इस तरह सिविल इंजीनियर संबंधित पोस्ट रोज अपने facebook में पाइए। [https://www.facebook.com/share/p/17LFEQxaiW/]
About the Author
Radheyshyam Ivnati एक Civil Engineer और Founder of Successful Civil Engineer हैं। इस ब्लॉग पर वे Building Construction, BIM, BOQ, Quantity Estimation और Construction Technology से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करते हैं।
Comments