Fit inch ko fit inch se kaise ghataen
Fit inch ko fit inch se kaise दोस्तों आजकल कंस्ट्रक्शन वर्क , बिल्डिंग वर्क आदि में मीटर - सेंटीमीटर और फिट - इंच मैं नाप कर काम किया जाता है। मीटर - सेंटीमीटर और मिलीमीटर को आसानी से जोड़ना , घटाना , गुणा कर सकते हैं। लेकिन फिट - इंच को फिट - इंच से जोड़ना घटाना और गुणा करना थोड़ा मुश्किल होता है। तो आज हम इस आर्टिकल के मध्यम से फीट - इंच का कैलकुलेशन करना जानेंगे। 1 . फिट- इंच को फिट - इंच से जोड़ना । 2 . फिट - इंच को फिट इंच से घटाना। 3 .फिट - इंच को फिट - इंच से गुणा करना। . फिट-इंच को फिट-इंच से जोड़ना - अब हमें फिट-इंच को फिट-इंच से जोड़ना है तो उसके लिए हमें कैलकुलेशन करना होगा। फिट को सिर्फ फिट से जोड़ना बहुत आसान है। लेकिन फिट-इंच जोड़ने के लिए हमें इंच वाली संख्या को 12 से भाग देकर फिर कैलकुलेशन करते हैं। ...